फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कमीशन व भर्ती की कराई जाएंगी जांच: डिप्टी सीएम

विज्ञापन
शांति नगर में शोक संवेदना व्यक्त करने जाते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व स्वतंत्र देव शर्मा । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। आरएसएस के बृज प्रांत संघ चालक राजपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर कहा कि मेडिकल कॉलेज में भुगतान के नाम पर मांगे गए कमीशन और स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा कि पूरा मामला जिलाधिकारी को बताया गया है। कमीशन मांगने व भर्ती प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कर तैयार करने को कहा गया। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। समाचार पत्रों के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में फैली अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर कहा कि धीरे-धीरे समस्याओं को निपटाया जा रहा है। कुछ समय बाद बहुत अच्छा होने वाला है। मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर किए गए सवाल पर कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं की जाएंगी और मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि आगरा की फर्म कंप्यूटर इंफोटेक डिवीजन के मार्केटिंग डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह मेहरा ने 8.43 लाख के भुगतान पर 15 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम से की थी। वहीं अवनि परिधि एजेंसी के माध्यम से मोटी रकम लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने के भी आरोप लग रहे हैं। इस मामले में भी कई लोग शिकायतें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें