फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही शीतलहर से कंपकंपाए लोग

Tue, 23 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का कहर जारी है। मंगलवार का दिन शीतलहर के नाम रहा। लगातार बढ़ रही शीतलहर से लोग कंपकंपा उठे। रात से शुरू हुआ कोहरा दोपहर तक छाया रहा। नाममात्र को चमके सूर्यदेव भी लोगों को राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन




गलनभरी सर्दी से लोग सिहर रहे हैं। पांच दिनों से जारी मौसम मंगलवार को भी शीत के प्रकोप में रहा। रात को शुरू हुए कोहरे ने दोपहर तक असर दिखाया। लोगों को सुबह का अहसास ही नहीं हो सका। ठंड के आगे बचाव की व्यवस्थाएं बौनी पड़ रही हैं। अधिकांश लोग आग जलाकर राहत ले रहे हैं। दिन के समय भी बस स्टैंड, चौराहों आदि पर लोग आग जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए।


बाजारों में भी ठंड का असर दिख रहा है। मजबूरी में ही लोग घरों से निकल रहे हैं। उधर, कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वाहनों की गति थम गई है। सुबह के समय जीटी रोड पर सन्नाटा पसरा दिखा। बड़े वाहन रेंगते दिखाई दिए। वहीं दिन में भी वाहन हेडलाइट जलाकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें