फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पंजीकरण कराने को कतार में खड़े मरीज- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। ठंड का असर बच्चों पर दिखने लगा है। बीते एक सप्ताह से निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसत 30 से 35 बच्चे निमोनिया से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने का सुझाव दिया है। सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रही।
विज्ञापन

ठंड बच्चों पर अपना सितम ढहा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 28 बच्चे निमोनिया से ग्रसित निकले। हवा में मौजूद बैक्टीरिया सांस के माध्यम से फे फड़ों तक पहुंच जाते हैं। कई बार फफूंद की वजह से भी फेफड़ा संक्रमित हो जाता है। यह फेफड़ों पर होने वाला संक्रमण है जो बैक्टीरिया, फंगस वायरस आदि के कारण होता है। सांस के रास्ते कीटाणु शरीर में प्रवेश करते हैं। इससे फेफड़ों पर सूजन आ जाती हैं। इससे व्यक्ति गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है। वहीं उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन

किस दिन आए कितने मरीज
तारीख मरीज
18 जनवरी 25
17 जनवरी 32
16 जनवरी 38
15 जनवरी 30
14 जनवरी 28
13 जनवरी 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें