फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में ऑक्सीजन स्विच खुला मिला देख सीएमएस ने लगाई फटकार

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में साफ-सफाई करते कर्मचारी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल ने शुक्रवार को ओपीडी सहित इमरजेंसी कक्षों का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में उन्हें ऑक्सीजन खुली मिली। इस पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। वहीं कक्ष में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आर के अग्रवाल सबसे पहले टीकाकरण देखने पहुंचे। इसके बाद सर्जिकल वार्ड में पहुंचे मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। वहीं ओपीडी के प्रत्येक कक्ष में चिकित्सक है या नहीं इसकी पड़ताल की। उन्हें सभी कक्षों में चिकित्सक मरीजों का उपचार कराते मिले। इसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे जहां ऑक्सीजन का स्वीच खुला मिला। इस पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। उन्होंने कहा ऑक्सीजन मरीजों के लिए है न कि बर्बाद करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें