सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मिरहची का गुरुवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियाें ने उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार की हिदायत दी।
सीएमओ डा. आरसी पांडेय गुरुवार दोपहर मिरहची के पीएचसी केंद्र पहुंचे। यहां गंदगी अंबार देखकर सीएमओ ने नारजगी व्यक्त की। वहीं यहां एक महिला चिकित्सक डा. नीलोफर यासीन मिलीं। शेष चिकित्सक मिशन इंद्रधनुष के तहत क्षेत्र में थे। सूचना पर पहुंचे एमओआईसी डा. पीके मिश्रा को सीएमओ ने केंद्र के अंदर और बाहर सफाई करने की हिदायत दी। सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई नहीं करने पर हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि कूड़ा कचरा डस्टबिन में डालने की व्यवस्था करें। उन्होंने स्टोर रूम के पास जमा गंदा पानी और दुर्गंधयुक्त गंदगी को हटाने के साथ ही बाउंड्रीवाल कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर लगा जेनरेटर बिजली नही होने के बाद भी बंद मिला। इस पर सीएमओ ने अधीनस्थों को फटकार लगाई।