फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 21 को आ सकते हैं सीएम, तैयारियां

Mon, 18 Aug 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अगस्त को एटा में आ सकते हैं। मलावन स्थित सीमेंट कारखाने का शुभारंभ किए जाने की संभावना है। मौखिक रूप से सूचना मिलने के बाद सोमवार को दिन भर अधिकारियों ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 21 अगस्त को अलीगढ़ में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में आ रहे हैं। सूचना दी गई है कि इसके बाद वह एटा के लिए निकलेंगे। यहां मलावन स्थित श्रीजी सीमेंट कारखाने का शुभारंभ करेंगे। सोमवार को तमाम अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कारखाने में पहुंचे।
वहां हेलीपेड की स्थापना से लेकर अन्य कार्य कराए गए। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि अभी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। सूचना के आधार पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें