फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल, तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ गई। लोग दिन भर गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह के समय कई जगह लोग अलाव पर हाथ सेंकते भी दिखे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। कुछ पल के लिए बादलों की ओट से सूर्यदेव चमके, लेकिन तुरंत ही बादल छा गए। पूरे दिन इसी तरह का मौसम बना रहा। जिसके चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को यह 24 डिग्री रहा था। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शाम के वक्त ठंड का असर अधिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें