फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्लीनिक का पंजीकरण नहीं, एक्स-रे कर किया जाता था प्लास्टर

Sat, 08 Feb 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बिना पंजीकरण के क्लीनिक, पैथोलॉजी व नर्सिंग होमों का संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी इनको सील करने की कार्रवाई कर रहे हैं। शनिवार को अलीगंज में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुलिस के साथ क्लीनिक को सील किया। इसका पंजीकरण नहीं था। जबकि एक्स-रे कर हड्डी के मरीजों को प्लास्टर किया जाता था।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में डॉ. आरके राजपूत की शिकायत की गई थी। कहा गया था कि क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा है। उपचार करने वाले व्यक्ति के पास चिकित्सा की कोई डिग्री नहीं है। इस पर शनिवार को वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह व अलीगंज कोतवाली की पुलिस के साथ क्लीनिक पहुंचे। यहां काफी मात्रा में एलौपैथिक दवाएं मिली। डिप्टी सीएमओ ने संवाद को बताया कि चिकित्सक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। यहां एक्स-रे मशीन मिली। मरीजों को प्लास्टर भी चढ़ाने का कार्य यहां किया जाता था। इस पर क्लीनिक को सील किया गया है। नोटिस देकर 3 दिन में चिकित्सा से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें