एटा। उमस के साथ गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार को शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा बेहोश हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला पोता नगला निवासी 13 वर्षीय शालू एक निजी विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा है। शुक्रवार को वह विद्यालय में पढ़ने के लिए गई। दोपहर बाद वह विद्यालय में बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने की जानकारी पर शिक्षक कक्ष में पहुंचे। पहले उसे होश में लाने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी परिजन को दी गई। इस पर छात्रा के पिता शमशाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे।
वहां छात्रा को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया कि पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी तो होती ही है उसके साथ नमक भी कम हो जाता है। ऐसे में चक्कर आना, बेहोश हो जाना आदि समस्या हो जाती है। गर्मी में थोडी- थोड़ी देर में प्रत्येक व्यक्ति को पानी पीते रहना चाहिए।