फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रास्ते के विवाद में संघर्ष, फौजी सहित नौ घायल

Wed, 06 Aug 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव नगला बंशी में रास्ते के विवाद में बुधवार को चले लाठी-डंडों में फौजी सहित नौ लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे से छह लोग घायल हैं। फौजी और दो महिलाओं को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नगला बंशी में प्रेमपाल और उसके परिजन के खेत के रास्ते में निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर फौजी प्रवेश और उसके परिजन ऐतराज जता रहे हैं। इस मामले में दो बार पहले भी पुलिस और राजस्व टीम आकर नापतौल करा चुकी है। इस पर दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं हुए। प्रेमपाल के फिर निर्माण कराने पर बुधवार को फौजी प्रवेश कुमार ने एसडीएम भावना विमल से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर नगला बंशी पहुंची प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
आरोप है कि टीम के जाते ही निर्माण कार्य फिर शुरू होने पर फौजी ने ऐतराज जताते हुए काम रोकने को कहा। इस पर गुस्साए प्रेमपाल व अन्य ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें फौजी प्रवेश, इसके पिता गजराज, मां पुष्पा देवी, हरेंद्र, राजश्री, और किताबश्री घायल हुई हैं। दूसरे पक्ष से तीन लोगों के चोटें आई हैं। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद को लेकर गांव में तनाव है। कई बार पुलिस जाकर नाप-तौल करा चुकी है। दोनों पक्षों के संतुष्ट न होने पर विवाद बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें