फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोलर लाइट का खंभा लगाने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नगला मदी में विवाद के दौरान चलाए जा रहे लाठी-डंडे। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला मदी में सोलर लाइट का खंभा लगाते समय शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला मदी में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे कुछ लोग सरकारी सोलर लाइट का खंभा लगा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध पर कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इसके साथ ही मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मारपीट में एक पक्ष के यादराम, अनुज, सुमन और बांकेलाल घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से राजेश, प्रीती, माखनदेवी, सुमन, मनीष और ओमपाल घायल हुए हैं। घायल अनुज कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी छोटी बहन गांव में गोबर डालने गई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लवकुश, मनीष और विनोद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने पिता, बहन और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण गांव में सरकारी सोलर स्ट्रीट लाइट का खंभा लगाते समय विवाद सामने आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोनों पक्ष से तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें