फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 24 दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, अनहोनी की आशंका

Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के गांव बारथर निवासी किशोरी 24 दिन से लापता है। परिजन थाने में चक्कर लगाकर थक गए, लेकिन पुलिस ने किशोरी को तलाशने के लिए कोई पहल नहीं की। पुलिस की लापरवाही के चलते परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 24 जून को घर से दुकान पर सामान लेने की कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो पता लगा कि गांव का एक युवक उसका बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। करीब 24 दिन से लापता किशोरी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। जब कोतवाली देहात में शिकायत लेकर पहुंचीं तो उनकी बात नहीं सुनी गई। तत्कालीन कोतवाली देहात प्रभारी धर्मेद्र पंवार ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया और कहा कि पुलिसकर्मी जाकर पहले जांच करेंगे उसके बाद रिपोर्ट लिखी जाएगी। उनकी बात सुनकर पीड़िता घर लौट आई। इसके बाद दो पुलिसकर्मी घर पर आए और आरोपी के घर गए बिना ही लौट गए। किशोरी के वापस न आने और प्राथमिकी दर्ज न हो पाने से महिला परेशान है। आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने की वजह से बेटी के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है। वर्तमान थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, पीड़िता से बात कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और किशोरी को ढूंढ़ने के लिए टीम लगाई जाएगी।



खेलने निकला 14 वर्षीय किशोर तीन दिन से लापता
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। परिजन ने काफी तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तलाश की मांग की है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार गांव भोजपुर निवासी 14 वर्षीय नीतेश 15 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त विजय के साथ घर से खेलने के लिए निकला था। शाम को विजय तो अपने घर लौट आया, लेकिन नीतेश वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परेशान परिजन ने थाना मिरहची पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और किशोर की जल्द बरामदगी की मांग की। थाना प्रभारी विदेश राठी ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें