फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नींव रखने पर दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल

Sun, 25 Oct 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। गांव नाजिरपुर में जमीन पर नींव रखने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज एटा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव हरिकिशनपुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले नाजिरपुर के पास जमीन खरीदी थी। आरोप है कि विपक्षी जमीन पर निर्माण करने का विरोध कर रहे थे। रविवार को इसी विवाद में राजकुमार, डम्बर और प्रमोद ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पवन कुमार और उनकी पत्नी बबली देवी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि खेत में नींव डालने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायल दंपती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें