फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Tue, 10 Nov 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। घर के पास गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हरवे गड़िया निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनके घर के पास नीलेश, प्रवेश, रजत और योगेश गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के राजकुमार, रामजी लाल और शिवानी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान इन लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें