फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सैनिटाइजेशन, न मास्क की फ्रिक, सामाजिक दूरी भी भूले

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेंड के बहार खड़ी रोडवेज बस में बिना मास्क बैठे दिखे लोग- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
बस में नहीं लगा रहा था मास्क
विज्ञापन

फाउंड्री नगर डिपो आगरा की बस संख्या यूपी 83 एटी 7118 बरेली से आने के बाद आगरा जाने के लिए जैसे ही बस स्टैंड पर आकर रुकी यात्री उसमें चढ़ने लगे। बस में अधिकांश यात्री बिना मास्क पहने हुए थे। चालक यतेंद्र भी मास्क नहीं लगाए थे। परिचालक मास्क लगाए थे। जब सैनिटाइजर के बारे पूछा तो बैग से निकालकर दिखाने लगे। जब सवारियों के मास्क के संबंध में पूछा तो बताया कि लोग नहीं लगाते तो वह क्या कर सकते हैं।
-------------------
बस में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
फर्रुखाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 76 के 6999 फर्रुखाबाद जाने के लिए बस स्टैंड के बाहर खड़ी थी। बस में चालक सुखबीर व परिचालक मिसबाहुल मास्क नहीं लगाए थे। बस में करीब 15 यात्री मौजूद थे लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं था। वहीं कुछ यात्री मास्क भी नहीं लगाए थे। जब परिचालक से पूछा तो बताया कि जो लोग साथ आते हैं, वह एक ही सीट पर बैठ जाते हैं और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन

-------------
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जनपद में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं एक अक्तूबर से दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में रोडवेज बस स्टैंड सहित बसों में कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। यहां लोगों को न मास्क की फ्रिक है और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल।
अमर उजाला टीम ने सोमवार को बस स्टैंड पर पहुंचने वाली और यहां से रवाना होने वाली बसों की पड़ताल की। यहां कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती नजर आईं, इससे रोडवेज बसों के कारण संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता।
-----------------
बस स्टार्ट होते ही लग जाती भीड़
बस स्टैंड पर दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रहती है, वह गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकानों के आसपास खड़े हो जाते हैं। जैसे ही बस स्टार्ट होती है यात्रियों की भीड़ उसमें चढ़ने के लिए लग जाती है। इस दौरान अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है।
----------------
हटा दी सैनिटाइजेशन मशीन
बस स्टैंड पर उद्घोषक कक्ष के दरवाजे पर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई थी। यह मशीन अनलॉक डाउन वन और टू तक तो चली, इसके बाद यहां लगी आटोमैटिक मशीन खराब होने पर उखाड़ कर कमरे में रखवा दी गई। वहीं हेल्प डेस्क पर सिर्फ टेंप्रेचर मापकर यात्रियों का ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।
---------------
हटा दी गई बल्लियां
अनलॉक में निगम की बसों की शुरुआत हुई तो यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा गया। उच्चाधिकारियों ने निर्देश पर बेरीकेडिंग कराई गई। अब बेरीकेडिंग में लगी बल्लियां हटा दी गई हैं।
----------------
बोले यात्री
अवागढ़ जाते प्रतिदिन
पहले रोडवेज में सख्ती के साथ सतर्कता भी थी। बस स्टैंड पर पहुंचते ही सैनेटाइज किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रतिदिन अवागढ़ जाता हूं ऐसी सख्ती कहीं देखने को नहीं मिलती है।
राजू, निवासी एटा
---------------
मास्क के लिए नहीं कहा किसी ने
बिना मास्क लगाए बस स्टैंड पर बैठे यात्री ने बताया किसी ने मास्क लगाने को नहीं कहा। मशीन लगाकर कुछ चेक किया और नाम पता पूछ जाने को बोल दिया।
पूनम, निवासी वसुंधरा
----------
कराई जाएगी चेकिंग: एम ए खान - फोरमैन (एआरएम का प्रभार)
सवाल जवाब
सवाल: बसों में चालक-परिचालक बिना मास्क लगाए बसों का संचालन कर रहे हैं।
जवाब- वर्कशॉप से बस निकलने से पहले चालक परिचालकों को मास्क दिया जाता है। यहां से निकलते समय मास्क लगाए होते हैं। बस स्टैंड पर नहीं लगाते इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सवाल: बस स्टैंड पर सैनिटाइजर की व्यवस्था क्यों नहीं है।
जवाब: बस स्टैंड के लिए वर्कशॉप से सैनिटाइजर भेजा जा रहा है। वहां मशीन क्यों नहीं लगी है। इसको लेकर स्टेशन मास्टर से जानकारी की जाएगी।
सवाल: बसों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं हो रहा है।
जवाब: यात्रियों को खुद ही दूरी बनाकर बैठना चाहिए। वहीं सभी को मास्क लगाकर रखना चाहिए। यात्री दूरी बनाकर नहीं बैठ रहे हैं। परिचालकों को हिदायत देकर इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें