फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बातों में ही अटका सिटी बस का सफर

विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से शहर के प्रमुख स्थानों और कस्बों के लिए सिटी बस संचालन शुरू किया जाना है। प्रदेश मुख्यालय से प्रस्ताव मांगे जाने पर एआरएम की ओर से भेज भी दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि कब तक सिटी बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

काफी समय से लोग बेहतर यातायात के लिए सिटी बस संचालन की मांग कर रहे हैं। शहर में सिटी बस के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग भी की गई थी। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। लखनऊ से आदेश मिलने पर बस संचालन शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बस की मांग भी भेजी गई थी। बताया कि स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद ही इलेक्ट्रिक बस आ पाएंगी। सिटी बस संचालन से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बोले लोग-
जिला मुख्यालय से आसपास के क्षेत्र में अगर सिटी बस का संचालन शुरू होता है तो काफी राहत मिलेगी। प्रतिदिन शहर तक आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।
जितेंद्र कुमार, गोविंद नगर

सिटी बस संचालन से दैनिक मजदूरी और नौकरी करने वालों को काफी लाभ होगा। यह लोग आसानी से अपने घर से कार्यस्थल तक आवागमन कर सकेंगे। - संतोष कुमार, छछैना

जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें