फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो घंटे जाम से जूझा शहर, रेंगते रहे वाहन

Tue, 25 Aug 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तेज बारिश और रानी अंबंतीबाई की शोभायात्रा के बाद मंगलवार को शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। ट्रैफिक पुलिस के प्रबंधन में गड़बड़ी से शहर में प्रमुख मार्गों पर करीब दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों में सवार विद्यार्थियों और जरूरी काम से निकले लोगों को उठानी पड़ी। जाम के कारण कई मार्गों पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्ग जीटी रोड, आगरा रोड, ठंडी सड़क, निधौली कलां रोड, कचहरी रोड, पटियाली गेट चौराहा और शिकोहाबाद मार्ग समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहा। बारिश थमने के बाद सड़कों पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव से स्थिति और बिगड़ गई। प्रमुख चौराहों के आसपास वाहनों की कतारें लग गईं। इससे संपर्क मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ता चला गया।
स्कूली वाहनों में सवार विद्यार्थी जाम में फंसे रहे। अभिभावक भी बच्चों के समय से घर पहुंचने को लेकर चिंतित रहे। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से सफर कर रहे लोगों को भी जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। पैदल राहगीरों के लिए भी सड़क पार करना और भीड़ के बीच निकलना मुश्किल रहा। इसी दरम्यान वीरांगना रानी अबंतीबाई की शोभायात्रा निकाली गई। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन गई। रूट डायवर्जन भी नहीं करना जाम का प्रमुख कारण रहा।
विज्ञापन

-



दृश्य-1 : जीटी रोड पर जाम में फंसे वाहन

जीटी रोड पर बारिश के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार नजर आई। स्कूली वाहन और अन्य यात्री वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा।
-



दृश्य-2 : हाजीपुरा से सकीट लिंक रोड पर भी लगा जाम

हाजीपुरा से सकीट लिंक रोड पर भी यातायात का दबाव बढ़ने से वाहनों की कतार लग गई। इधर से गुजरने वाले वाहन धीमी गति से आगे बढ़ते रहे। जाम के बीच पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




शोभायात्रा की वजह से शहर में जाम की समस्या कुछ समय के लिए हुई थी। यातायात पुलिस के जवानों को लगाकर वाहनों का आवागमन सुचारू किया गया।
अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें