फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : 10वीं में अंशु, 12वीं में भूमि ने छुआ आसमां

Fri, 01 May 2026 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आईसीएसई के रिजल्ट में अच्छे अंक पाने खुशी से उछलते 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
एटा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईएससीई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। परीक्षा में अच्छे अंक आने पर मेधावी झूम उठे। इस बोर्ड का जिले में एक ही विद्यालय है। जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 10वीं में अंशु कुमार ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले को टॉप किया है। वहीं 12वीं में भूमि यादव 97.25 अंकों के साथ अव्वल रहीं हैं।
विज्ञापन




सीआईएससीई के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को आने की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। इसको देखते हुए विद्यार्थी और स्कूल संचालकों में बेहद उत्सुकता रही। एटा में इस बोर्ड का एकमात्र विद्यालय बीपीएस पब्लिक स्कूल है। 10वीं कक्षा में 168 और 12वीं के 188 परीक्षार्थी शामिल हुए।



सुबह 11 बजे ही परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों और स्कूल संचालक मोबाइल, लैपटॉप पर परिणाम देखने में जुट गए। शुरुआत में साइट धीमी गति से चली। 10वीं में छात्र अंशु 96.6 अंकों के साथ पहले, शिखा शर्मा 95.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और अनंत गुप्ता 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 12वीं में भूमि यादव ने 97.25 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। कार्तिक गुप्ता ने 93.5 प्रतिशत और एकांश ने 93.25 अंक के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार, प्रधानाचार्य जिम थॉमस एवं उप-प्रधानाचार्य विशाल कुलश्रेष्ठ, फार्मेसी कॉलेज के एमडीअंकुर यादव ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें