एटा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ गई है। दो दिनों से नए संक्रमित मरीजों की संख्या सौ से कम आ रही है। अधिकतर मरीज होम आइसोलेट हैं। वहीं कुछ बाहर अपना इलाज करा रहे हैं। इससे कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हो गई है। चुरथरा एलवन अस्पताल में केवल एक ही मरीज भर्ती था, जिसे बुधवार रात बागवाला कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही चुरथरा अस्पताल खाली हो गया है।
बागवाला में भर्ती हैं नौ मरीज
बागवाला कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार को नौ मरीज भर्ती हैं। जबकि अस्पताल में 61 बेड खाली हैं। चिकित्सकों का कहना है बेड खाली होने के कारण पॉजिटिव मरीज को पहले बागवाला भर्ती किया जाएगा।