फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाऊमीन-मोमोज विक्रेता ने दान किया 16 क्विंटल भूसा

Wed, 29 May 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। गोवंशों के चारे के लिए सरकार की अपील का ऐसा असर हुआ कि चाऊमीन-मोमोज विक्रेता 16 क्विंटल भूसा लेकर गोशाला पहुंच गया। जिसे उसने गोवंशों के लिए दान किया।शासन के निर्देश पर सभी नगर निकाय में निरोश्रित गोवंशों को आश्रय देने के लिए कान्हा गोशालाओं का निर्माण कराया गया है। लेकिन यहां संरक्षित गोवंशों का पेट भरने का संकट खड़ा हो गया। जितना बजट सरकार की ओर से दिया जा रहा है, वो नाकाफी है। ऐसे में सरकार द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई। लोगों से गोशालाओं में गोवंशों के लिए भूसा मांगा गया। हैसियत वाले लोग लगातार दान भी कर रहे हैं। लेकिन बुधवार को कस्बे की कान्हा गोशाला का नजारा अलग तरह का था।
विज्ञापन

भूसा दान करने आया व्यक्ति कोई बड़ी हैसियत वाला नहीं था। मड़िया चौराहे पर रेहड़ी लगाकर चाऊमीन और मोमोज बेचने वाले सुजीत सिंह थे। जिन्होंने गोशाला में 16 क्विंटल भूसा दान किया। इस दौरान नगर के विश्व प्रताप सिंह उर्फ विशु राठौर ने छह क्विंटल भूसा दान किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत ने बताया कि लोगों से अपील का असर नजर आ रहा है। लोग गोवंशों के लिए भूसा दान करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें