फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कल निकाली जाएगी चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा

Fri, 01 Nov 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में रविवार को चित्रगुप्त जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। श्रीराम चित्रगुप्त कन्या जूनियर हाईस्कूल कायस्थ भवन रेवाड़ी मोहल्ला में कलम-दवात का पूजन एवं हवन किया जाएगा। इसके बाद चित्रगुप्तमहाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी चित्रगुप्त भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बैंड-बाजे, काली मंडल एवं भव्य झाकियां शामिल रहेंगी। दोपहर बाद 3 बजे कायस्थ भवन से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए मेहता पार्क रोड स्थित स्व. प्रेम नारायन सक्सेना के निवास पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों का स्वागत डॉ. विकास सक्सेना अपने आवास पर करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें