फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बड्स एक्ट-2019 लागू न होने पर भड़के चिटफंड पीड़ित

Wed, 28 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चिटफंट कंपनियों से ठगी का शिकार हुए ठगी पीड़ित परिवार जप-तप संगठन के पदा​धिकारी एएसडीएम को ज्ञा
विज्ञापन
एटा। विभिन्न चिटफंट कंपनियों से ठगी का शिकार हुए ठगी पीड़ित परिवार जप-तप संगठन के जमाकर्ताओं ने बड्स एक्ट-2019 की अनुपालना न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर जमा पूंजी जल्द लौटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिले में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के बैनर तले बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पारित कानून के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वर्षों से ठगी के शिकार लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक किसी स्तर पर समाधान नहीं हो सका है। निवेशकों का आरोप है कि सरकार ने सदन में पारित किए गए कानून की अनदेखी कर करोड़ों परिवारों के साथ विश्वासघात किया है।
साथ ही हर जिले में सक्षम अधिकारी और विशेष न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की व्यवस्था भी की गई थी। मगर चिटफंड पीड़ितों का आरोप है कि इन प्रावधानों पर अमल नहीं हो रहा है। इसी मांग को लेकर देशभर के जिलों व तहसील मुख्यालयों पर एक साथ आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें