फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर-घर जाकर कराया जाएगा बच्चों का टीकाकरण

Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। जन्म के बाद जिन बच्चों को एक भी टीका नहीं लगा है ऐसे बच्चों की स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर तलाश करेंगे। तलाश के बाद बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को कस्बे के अस्पताल पर तीन दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. सर्वेश कुमार ने टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने की प्रक्रिया के तरीके बताए। उन्होंने कहा जिन बच्चों को नियमित टीकाकरण की पहली खुराक नहीं मिली है, ऐसे बच्चों में खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी और निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए उनकी समय पर पहचान और टीकाकरण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण में दिव्यांशी भदौरिया, पुष्पेंद्र सिंह, भानुप्रताप, अतुल चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने घर-घर सर्वे, लाभार्थियों का सत्यापन, माइक्रोप्लान तैयार करना, डेटा प्रबंधन, टीकाकरण सत्रों की निगरानी, नियमित फॉलोअप और समय पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें