फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज प​ब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को अलीगंज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बच्चों ने 100 एवं 400 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, लेमन रेस, लांग जंप, हाई जंप में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास भी जरूरी है। 100 मीटर दौड़ में प्रकाश हाउस, 400 मीटर दौड़ में तेजस हाउस, कबड्डी और खो-खो में अग्नि हाउस विजयी रहे।
कार्यक्रम में स्कूल के एमडी अभिमन्यु प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य आजाद बाबू, पीटीआई आलोक कुमार, कोऑर्डिनेटर अजय गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें