फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोरक्षकों ने नहर में फंसे दो गोवंश को निकाला

Wed, 12 Nov 2025 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र में हजारा नहर से गोवंश को निकालते युवक। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। गोरक्षकों ने बुधवार को कड़ी मशक्कत कर मिरहची रोड स्थित हजारा नहर में फंसे दो गोवंश को सुरक्षित निकाला। इस दौरान एक गोवंश की मौत हो गई। गोरक्षकों ने इसका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


नहर की पटरी से गुजर रहे गोवंश मंगलवार की शाम को नहर में जा गिरे। राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी के सदस्यों को इसकी जानकारी मिलने तक रात हो चुकी थी। वाहिनी के सात-आठ सदस्य बुधवार को तड़के पहुंच गए। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद गोरक्षक दो गोवंश को निकालने में सफल रहे। मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान वाहिनी के गिर्राज उपाध्याय, विशाल चौहान, काले पंडित, विशाल बघेल, विशाल ठाकुर, मोहित उपाध्याय, विक्रांत उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें