प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में चूड़ी पर डिजाइन लगाते हुए। स्रोत स्वयं
एटा। मारहरा ब्लॉक के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में छात्राओं को एलबीडी लैब में डिजाइनर चूड़ियां बनाना सिखाया गया। कुछ छात्राओं ने अन्य बच्चों को इस काम का प्रशिक्षण दिया।
बच्चों ने चूड़ियों पर नग, मोती आदि लगाकर सजाया। अध्यापकों ने बच्चों को सजावट की बारीकी के बारे में बताया। इस गतिविधि के लिए एआरपी पुष्पेंद्र कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस गतिविधि के दौरान विद्यालय के ओमवीर सिंह, सुबोध कुमार वर्मा, नीतू सिंह, पुरुषोत्तम, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम मोहन शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, किरन शाक्य, राजकुमारी उपस्थित रहे।