फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट से बालक और युवक की मौत

Thu, 08 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दृष्यंत का फाइल फोटो - फोटो : दृष्यंत का फाइल फोटो
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव तरवरपुर में बिजली करंट से एक बालक की मौत हो गई। मारहरा क्षेत्र में डेकोरेशन का काम करते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर करंट से एक युवक की जान चली गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जबकि बालक के परिजन ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

मिरहची क्षेत्र के गांव तरवरपुर में बृहस्पतिवार को घर में पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से चंद्रपाल का 10 वर्षीय पुत्र दुष्यंत झुलस गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक के मृत होेने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मारहरा क्षेत्र के गांव नगला परसी में आयोजित शादी समारोह में 24 वर्षीय अभिलाख डेकोरेशन का कार्य कर रहा था। शादी होेने के बाद बृहस्पतिवार को वह सामान समेट रहा था। लोहे के खंभे निकालते समय हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। करंट से उसके शरीर से धुआं उठता देख भगदड़ मच गई। तत्काल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें