मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटते जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्त भाजपा पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस जिले में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों, स्वास्थ्य शिविर, गो-भोजन, पौधरोपण अभियानों व संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की गई।
विश्व हिंदू महासंघ व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में भूतेश्वर रोड स्थित बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बालाजी महाराज के समक्ष मुख्यमंत्री के स्वस्थ व यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की। सुंदरकांड पाठ के समापन पर केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पचौरी, हरेंद्र मोहन सारस्वत, जिलाध्यक्ष प्रभात कुलश्रेष्ठ, संरक्षक सचिन उपाध्याय, पंकज चौहान, धर्मेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ,मंडल अध्यक्ष शाम सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष युवा गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता पप्पन, गौरव शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, विकाश चौधरी समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं अलीगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का जन्मदिवस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त एडवोकेट ने अमरोली रतनपुर मंडल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत ने की जबकि जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटते जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्त भाजपा पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटते जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्त भाजपा पदाधिकारी। स्रोत स्वयं