फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समोखर में फैला चिकन पॉक्स, हर घर में बिछी चारपाई

Wed, 11 Mar 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र के गांव समोखर में चिकन पॉक्स से पीड़ित बच्चे लेटे हुए। संवाद
विज्ञापन
एटा/ मिरहची। क्षेत्र के गांव समोखर में फैले चिकन पॉक्स के संक्रमण से हर घर में मरीज चारपाई पर लेटा है। गांव में दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ने पर लोग सरकारी अस्पताल की दवा पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। सरकारी अस्पताल से उपचार लेने की बजाए लोग निजी चिकित्सकों से दवा ले रहे हैं।
विज्ञापन

समोखर गांव में तेजी से फैले चिकन पॉक्स के संक्रमण से लोग मरीजों का सभी तरह का इलाज करा रहे हैं। चिकित्सकों से दवा लेने के साथ ही लोग झाड़-फूंक और देसी इलाज भी करा रहे हैं। देसी इलाज के साथ ही मरीज को देसी परहेज भी करा रहे हैं, फिर भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ घरों में मरीजों की एक से अधिक है, कुछ घर में मरीजों की संख्या तीन-चार होने पर लोग परेशान हैं।
गांव में रामेश्वर की पुत्री अनीता सहित उनके तीन पोत्र चिकन पॉक्स से संक्रमित हैं। इसके अलावा गांव के दिशांत, अंशुल, सचिन सहित अनेक लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। लोग झाड़-फूंक के साथ ही देवी मां की पूजा कर रहे हैं। हर जतन करने पर भी बीमारी पर नियंत्रण न होने पर लोग परेशान हैं। गांव के अमर सिंह ने कहा सरकारी स्वास्थ्य तंत्र को सूचना देने पर भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा टीम भेजकर मरीजों की जांच कराकर दवा का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें