एटा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने बृहस्पतिवार को शीतलपुर ब्लॉक की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता पं. गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में कराईं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में छोटेलाल व बालिका में राधा ने फर्राटा भरकर सबको पीछे छोड़ दिया।
800 मीटर सब जूनियर बालक-बालिका दौड़ में सोनू-गीता, जूनियर बालक-बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में राजा-खुशबू, जूनियर बालक-बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में मुकेश-तनवी, 100 मीटर सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में निशांत-काजल, गोला फेंक सीनियर बालक-बालिका में शशांक-नीतू, भाला फेंक जूनियर बालक-बालिका वर्ग में ईशान व शीतल प्रथम स्थान पर रहे।
लंबी कूद जूनियर बालक-बालिका वर्ग में मुकेश, श्वेता, चक्का फेंक सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में अश्वनी, नीतू, भाला फेंक जूनियर बालक-बालिका वर्ग में ईशान व शीतल अव्वल रहे। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में शीतलपुर प्रथम व मानपुर टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग में कॉन्वेंट टीम प्रथम व भगीपुर टीम द्वितीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, परसोंन द्वितीय स्थान पर रही।
कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में चिलासनी टीम प्रथम व मानपुर द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में गंगनपुर टीम प्रथम व शीतलपुर द्वितीय पर रही। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में नगला धनु प्रथम गंगनगरपुर द्वितीय स्थान पर रही। आयोजक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अनीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। निर्णायक मंडल में कमलकांत, संदीप सिंह, नेहा, सचिन, अवधेश, नेम सिंह, ललित, राक्षपाल, महावीर मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन करते हुए उप-क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इसके अलावा निधौली कला में भी खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुमित सिकरवार की देखरेख में ग्राम खंगारपुर स्थित स्टेडियम में कराया गया। यहां पर तमाम बच्चों ने प्रतिभा किया।