फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिले तीन परिषदीय व एक कस्तूरबा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बीएसए के औचक निरीक्षण में बृहस्पतिवार को बंद मिले स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षिका के हस्ताक्षर पर बीएसए ने वार्डन को चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय (प्रावि) मलावन पहुंचे बीएसए संजय सिंह को स्कूल बंद और पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। मिशन कायाकल्प के कार्य के बावजूद भी अनुपस्थित मिले तीन शिक्षक एवं दो शिक्षामित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ऐसा ही हाल प्रावि मलावन दो एवं उप्रावि मलावन का भी मिला। यहां तैनात आधा दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
इसके बाद केजीबीवी सकीट पहुंचे शिक्षा अधिकारी को पूर्ण कालिक शिक्षिका शालिनी, प्रियंका पांडे अनुपस्थित मिलीं। पूर्ण कालिक शिक्षिका राधा देवी तो अनुपस्थित थीं, लेकिन उपस्थिति पंजिका पर उनके हस्ताक्षर थे। इस पर खफा बीएसए ने अनुपस्थित टीचर्स को नोटिस जारी किए वहीं वार्डन को चेतावनी जारी की। केजीबीवी शीतलपुर में अनुपस्थित मिले पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस दौरान डीसी संजय मिश्र भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें