फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोल्ड स्टोर संचालक से 3.40 लाख की ठगी

Tue, 14 Mar 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के दो लोगों को नामजद कर लिखाई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना नयागांव में एक कोल्ड स्टोर संचालक ने 3.40 लाख की ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं और कोल्ड स्टोर में सामान सप्लाई करने व मरम्मत का कार्य करते हैं।
कोल्ड स्टोर एवं ईंट-भट्ठा संचालक सुमित कुमार दीक्षित निवासी इकौरी थाना नयागांव ने अवरार उर्फ मोनू और इसके पुत्र अरदीन निवासी ढिलावल थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद को नामजद किया है। आरोप है कि कोल्ड स्टोर की मरम्मत करने के लिए एक लाख रुपये नकद और दो लाख 40 हजार का सामान दिया था। इसमें ऑयल, सेपरेटर व स्टैंड शामिल था। आरोपी चार माह पहले नकदी व सामान ले गए इसके बाद कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि सामान मथुरा स्थित बाजना में एक कोल्ड स्टोर संचालक को बिक्री कर दिया है। दबाव बनाने पर इन लोगों ने सामान बिक्री की रकम देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि सोमवार को रकम मांगी तो फर्म खान इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी पिता-पुत्र ने साफ इनकार कर दिया और धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी करके ठगी करने की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें