फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लंबी कूद में सुरजीत और भाला फेंक में शिवांशी अव्वल

Tue, 14 Mar 2023 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तर की जूनियर बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। सबसे लंबी कूद लगाकर सुरजीत तो सर्वाधिक दूरी तक भाला फेंक में शिवांशी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। बालक वर्ग की पांच हजार और 1500 मीटर दौड़ में सोनू, 500 मीटर में अभिषेक, 400 मीटर में लोकेश कुमार, 200 मीटर में दिनेश कुमार ने बाजी मारी। ट्रिपल जंप में दिनेश कुमार, डिस्कस थ्रो में विपन कुमार, शॉट पुट में अजीत कुमार पहले स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सीमा, 1500 मीटर में खुशी, 800 और 400 मीटर में ज्योति, 200 मीटर में शिखा, 100 मीटर में भावना, लंबी कूद में भावना वर्मा, डिस्कस थ्रो में डौली, शॉट पुट में शिवांशी कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इनके अलावा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रथम को 500, द्वितीय को 400 और तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को 300 रुपये धनराशि उनकी खातों में ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें