फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त, पत्नी व दो बच्चों के कातिल सहित 6 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन साल पहले पत्नी, दो बच्चों एवं दोस्त की हत्या के आरोपी सहित 6 के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। पर्याप्त साक्ष्य संकलन के बाद विवेचक ने आरोपपत्र दाखिल किया है। अब न्यायालय इस मामले में निर्णय लेगा। 6 अप्रैल 2018 को ढोलना क्षेत्र में कासगंज-मथुरा रेल लाइन पर सिर व हाथ के पंजे कटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। इस शव की शिनाख्त घटना के मुख्य आरोपी राकेश के रूप में उसके पिता बनवारी सिंह व अन्य परिजनों ने कर दी और इस मामले में राकेश के ससुरालीजनों को आरोपी बनाते हुए ढोलना थाने में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

वहीं इस अज्ञात शव पर राकेश के गांव के ही राजेंद्र उर्फ कलुआ के परिजनों ने शव पर दावा किया। दो लोगों का दावा होने पर मामले का डीएनए टेस्ट कराया गया, लेकिन डीएनए रिपोर्ट न आने पर मामला लटका हुआ था। एसपी ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की डीएनए रिपोर्ट के लिए पैरवी की तो डीएनए रिपोर्ट से शव राजेंद्र उर्फ कलुआ का होने की पुष्टि हुई। तभी इस मामले में पुलिस अधिकारियों को बड़ी साजिश लगने लगी। पुलिस का शक मुख्य आरोपी राकेश पर पहुंचा। सर्विलांस से राकेश की निगरानी शुरू की और पुलिस ने राकेश को ढोलना इलाके में गढ़ी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
राकेश की गिरफ्तारी होने के बाद इस पूरे मामले की परतें खुलने लगीं। तभी राकेश ने पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या की बात कबूली और दोस्त की हत्या स्वीकार की। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित मकान से पत्नी व बच्चों के कंकाल की हड्डियां खोदाई करके बरामद कर लीं। पत्नी, बच्चों की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस जांच कर रही है, जबकि दोस्त की हत्या के मामले में कासगंज पुलिस ने विवेचना की। ढोलना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने इस मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य जुटाए। मुख्य आरोपी राकेश, उसके पिता बनवारी लाल, भाई राजीव एवं प्रवेश, मां इंद्रवती और महिला सिपाही रूबी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें