फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती से फोन नंबर मांगने पर बवाल, किया पथराव

Fri, 06 Mar 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर के गांव टिमरुआ में पथराव करते लोग।
विज्ञापन
जलेसर। सकरौली क्षेत्र के गांव शाहनगर टिमरूआ में एक युवती से फोन नंबर मांगने पर हुए विवाद के तूल पकड़ने पर शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन


होली के अगले दिन बृहस्पतिवार को सकरौली में आयोजित मेले में गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मेले में गांव की एक युवती से गांव के एक युवक ने फोन नंबर मांग लिया, जिसको लेकर विवाद पनप गया। शुक्रवार की सुबह गांव में एक दूधिया की एक पक्ष ने पिटाई कर दी, इसके बाद दोनों पक्ष पथराव करने लगे। इस मामले में टीकाराम कुशवाह और दिनेश ठाकुर दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें