जनता महाविद्यालय परसोंन में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देते प्रशिक्षु। स्रोत महाविद्यालय
एटा। जिले में बीएड विषम सेमेस्टर और स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही है। परीक्षा कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में भी बदलाव किया गया है।
जनता महाविद्यालय परसोंन के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को होने वाली परीक्षाओं में कुछ संशोधन हुआ है। बीएड तृतीय सेमेस्टर की शनिवार को होनी वाली परीक्षा 31 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से 4:00 तक संपन्न होगी। वहीं बीए प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र की 27 दिसंबर को संपन्न होने वाली परीक्षा 8 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक संपन्न होगी।
वहीं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के तत्वावधान में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में जनता पीजी कॉलेज परसोंन पर द्वितीय पाली दोपहर 12ः00 बजे से 2ः30 तक एलएलबी प्रथम सेमेस्टर फैमिली लॉ विषय की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें कुल पंजीकृत छात्र-छात्राएं 370 थे जिसमें से 340 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इसी पाली में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर बेसिक कॉन्सेप्ट ऑफ सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें कुल पंजीकृत छात्र-छात्राएं 62 थे। 53 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसी पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत चारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सांय 3:00 बजे से 5:30 तक बीएड प्रथम सेमेस्टर योगा एजुकेशन की परीक्षा में 590 में से 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में बीए पंचम सेमेस्टर इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट एंड ग्रोथ विषय की परीक्षा संपन्न हुई। पंजीकृत सभी 16 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षाओं के दौरान डॉ. मनोज कुमार तोमर, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. विनोद कुमार पाल, डॉ. नईम खान, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. गुलशन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।