फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चमन बने मिस्टर एटा

Tue, 04 Feb 2025 09:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा महोत्सव में बॉडी बि​ल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​​खिलाड़ी। - फोटो : एटा महोत्सव में बॉडी बि​ल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में मंगलवार को मिस्टर एटा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बॉडी बिल्डरों ने प्रदर्शन किया। इसमें मिस्टर एटा बॉडी बिल्डर का खिताब चमन ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 20 खिलाड़ियों ने अपनी बॉडी प्रदर्शन कुल आठ राउंड में किए। मौजूद जजों ने जैथरा के खिलाड़ी चमन गुप्ता को विजेता घोषित किया। द्वितीय स्थान पर प्रियांश, तृतीय स्थान पर इरशाद रहे। मुख्य अतिथि सिकंदराराऊ ब्लॉक प्रमुख बंटी यादव, जहीर अहमद, राकेश राजपूत रहे। लगभग चार घंटे चले कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपने चुस्त-दुरुस्त शरीर की विभिन्न मुद्राओं से दर्शकों को लुभाया।
अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम संयोजक इकराम अली, सह संयोजक विपिन, प्रशांत, मोहन, चांद, आमिर, इकराम नसीम ने सभी खिलाड़ियाें एवं मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालक संजीव सरगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें