कस्बा सकीट में भारत के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते लोग। संवाद
सकीट/जलेसर। भारत और इंग्लैंड के बीच बृहस्पतिवार को हुए टी 20 सेमीफाइनल मैच में भारत ने 7 रनों से इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। नगर वासियों ने खुशी जाहिर कर आतिशबाजी की।
बृहस्पतिवार को टी 20 मैच में भारत व इंग्लैंड के बीच हुए सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया। रोचक मुकाबला देख दर्शक टीवी व मोबाइलों पर आंखे गड़ाए रहे। दर्शक पूरे समय तक मैच का आनंद लेते रहे। भारत की जीत होते ही क्रिकेट प्रमियों ने खुशी का इजहार करते हुये जमकर पटाखे फोड़े।
हिंदुस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। वहीं अवागढ़ और जलेसर क्षेत्र में भी क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर की। खुशी जाहिर करने वालों में सचिन वार्ष्णेय, योगेश कुमार, नीरज कुमार, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अनुपम कुमार, महेन्द्र सिंह, शोलू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
कस्बा सकीट में भारत के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते लोग। संवाद