फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ निकाली शोभायात्रा

Tue, 25 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
सैलई में आयोजन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री संकटमोचन धाम सैलई में वार्षिक जयंती समारोह के अंतर्गत ग्राम शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां थीं। सैलई गांव में शोभायात्रा ने भ्रमण किया। जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लेकर भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना की।

श्रीसंकट मोचन धाम मंदिर में अपराह्न के समय सुंदरकांड का पाठ विधि विधान से किया गया। पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर व अन्य अतिथियों ने पूजा अर्चना की। इसके पश्चात शोभायात्रा सायं के समय शुरू की गई। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां थीं वहीं काली के अखाड़ों ने काली कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


काली प्रदर्शन ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु संकीर्तन कर रहे थे। शोभायात्रा से गांव में भक्ति का वातावरण बन गया। मंदिर परिसर में भी भव्य साज सज्जा के बीच देव प्रतिभाएं आकर्षण का केंद्र थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री रामदरबार सहित अन्य देव मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य ट्रस्टी दिनेश पाराशर, अश्वनी पाराशर, नरेंद्र पाराशर, बालकृष्ण, जयप्रकाश, मंजू पाराशर, श्रीकृष्ण, शरद, अजय तिवारी, डा. पुनीत शास्त्री, रामकिशोर वार्ष्णेय, उमा शंकर शर्मा, डा. सुरेंद्र गुप्ता, आरसी पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें