फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं को देनी होगी लाइव लोकेशन

Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विकास भवन के शताक्षी सभागार में बैठक करते सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र व डीपीओ संजय सिंह। स्रोत 
विज्ञापन
एटा। जिला पोषण समिति की बैठक शनिवार को विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने की। बैठक में जिले में पोषण योजनाओं की प्रगति, टेक होम राशन (टीएचआर) के वितरण व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति बैठक में सख्त रुख अपनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिए कि खराब प्रदर्शन करने वाले सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लाइव लोकेशन ली जाएगी। इसकी रिपोर्ट डीडीओ को भेजी जाएगी। अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर योजनाओं की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित विशेष लक्ष्य को दिसंबर तक शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही नवीन रेसिपी आधारित टेक होम राशन के बारे में जनमानस को जागरूक करने और इसका नियमित रूप से वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। टीएचआर वितरण में खराब प्रदर्शन करने वाले सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने और जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध चार्जशीट तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में संभव 6.0 के तहत सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कहा कि पोषण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर मोहन, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश, जिला समन्वयक संजीव पचौरी समेत सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें