फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव को लेकर परिषदीय शिक्षकों की सीसीएल हुई रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं की चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) रद्द कर दी गई हैं। पंचायत चुनाव को लेकर बीएसए ने सभी सीसीएल को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब एक हजार से अधिक परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें करीब ढाई हजार से अधिक महिला शिक्षिकाएं तैनात हैं। मार्च माह में पंचायत चुनाव की जिले में तैयारियां चल रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ कुछ महिला शिक्षक पंचायती चुनाव में अपनी ड्यूटी न लगने के लिए प्रयास कर रहीं हैं। कोई मेडिकल ले रहा है तो कोई सीसीएल के लिए आवेदन कर रही हैं। वो भी एक माह नहीं पूरे तीन माह से अधिक की सीसीएल के लिए आवेदन किया जा रहा है। जिससे उनकी ड्यूटी पंचायत चुनाव में न लग सके। वहीं बीएसए संजय सिंह ने सीसीएल पर रोक लगा दी है। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर सीसीएल के संबंध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि किसी भी महिला शिक्षक को चुनाव से पहले सीसीएल न दी जाए। जिससे बाद में ड्यूटी लगाने पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें