फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होली में मिठास घोलेगी 1200 रुपये किलो वाली काजू की गुजिया

Tue, 11 Mar 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड ​स्थित एक दुकान पर टाेकरी में रखीं गुजियां।  - फोटो : शहर के रेलवे रोड ​स्थित एक दुकान पर टाेकरी में रखीं गुजियां।
विज्ञापन
एटा। होली के लिए बाजार सजकर तैयार है। इस त्योहार पर गुजिया का विशेष महत्व है। लोग एक-दूसरे से गले मिल उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ मुंह मीठा कराने के लिए गुजिया खिलाते हैं। खोवा की गुजिया घर-घर तैयार होती हैं। बाजारों से भी इनकी खरीदारी खूब होती है। लोगों की मांग के अनुसार विशेष प्रकार की गुजिया भी तैयार की गई हैं। 1200 रुपये किलो वाली गुजिया सबसे महंगी बिक रही है।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानें गुजियाें से महक रही हैं। बाजार में काजू की स्पेशल गुजिया इस बार आई है। यह 1200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है, जो लोगों को खूब भा रही है। इसके अलावा घी, केसर की गुजिया भी उपलब्ध हैं। केसर की गुजिया 600 रुपये प्रति किलो है। जबकि पान की गुजिया की कीमत 560 रुपये प्रति किलो है। नमकीन से बाजार सजा हुआ है। सेब नमकीन, मसाला समोसा, मठरी के साथ इस बार आम पापड़ भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें