फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया भाजपा नेता ने कब्जा कर ली जमीन: करा लिया फर्जी इकरारनामा, ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Mar 2023 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में भाजपा ब्लॉक प्रमुख पर फर्जी इकरारनामा बनवाकर जमीन कब्जाने का आरोप है। मामले में ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र में भाजपा ब्लॉक प्रमुख ही जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। रविवार को ब्लॉक प्रमुख सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें शीतलपुर के ब्लॉक प्रमुख और पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। इन्होंने फर्जी इकरारनामा कराकर जमीन पर कब्जा कर लिया। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नन्नूमल चौराहा पुलिया गर्गी निवासी सुरेंद्र सिंह, रतन सिंह ने शनिवार को तहरीर दी। कहा कि नीरज कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, इसकी पुत्री दामिनी निवासी पटियाली गेट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार निवासी असरौली, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी और सुभाष बाबू निवासी सुरेंद्र नगर गांधी पार्क अलीगढ़ साजिश में शामिल हैं।

10 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल करा दी

शिकायतकर्ता ने बताया कि संजय यादव निवासी शीतलपुर, नीरज व इसकी पुत्री दामिनी मौजा असरौली में स्थित जमीन में सहखातेदार हैं। सहखातेदारों ने जमीन पर कब्जा करना चाहा। इस पर मैंने विरोध किया। साथ ही करीब 10 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल करा दी।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों को बताया भूमाफिया

आरोप है कि संजय, नीरज और दामिनी ने षड़यंत्र रचकर मेरी भी जमीन का फर्जी इकरारनामा ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य के नाम कर दिया। इसके आधार पर कब्जा कर लिया। एसएसपी को कब्जा होने व अन्य परिस्थितियों से रजिस्ट्री के माध्यम से अवगत कराया। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने इन लोगों को भूमाफिया बताया है। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें