फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा ब्लॉक प्रमुख सहित 6 के खिलाफ अवैध कब्जे की रिपोर्ट

Sun, 19 Mar 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में भाजपा ब्लॉक प्रमुख सहित 6 के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें शीतलपुर के ब्लॉक प्रमुख और पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। फर्जी इकरारनामा कराकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नन्नूमल चौराहा पुलिया गर्गी निवासी सुरेंद्र सिंह रतन सिंह ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि नीरज कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, इसकी पुत्री दामिनी निवासी पटियाली गेट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार निवासी असरौली, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी और सुभाष बाबू निवासी सुरेंद्र नगर गांधी पार्क अलीगढ़ साजिश में शामिल हैं।
कहा कि संजय यादव निवासी शीतलपुर, नीरज व इसकी पुत्री दामिनी मौजा असरौली में स्थित जमीन में सहखातेदार हैं। सहखातेदारों ने जमीन पर कब्जा करना चाहा। इस पर मैंने विरोध किया और करीब 10 ऊंची बाउंड्रीवॉल कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि संजय, नीरज और दामिनी ने षड्यंत्र रचकर मेरी भी जमीन का फर्जी इकरारनामा ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य के नाम कर दिया। इसके आधार पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि एसएसपी को कब्जा होने व अन्य परिस्थितियों से रजिस्ट्री के माध्यम से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने इन लोगों को भूमाफिया बताया है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें