फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: नवाबगंज मार्ग पर फट गया कार का टायर, दूर तक घिसटते हुए पलटी; किशोर की मौत और 9 घायल

Mon, 20 May 2024 01:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भीषण गर्मी में कार को तेज रफ्तार से दौड़ाना महंगा पड़ गया। कार का टायर अचानक फट गया, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में रविवार को विदा कराने जा रहे लोगों से भरी कार टायर फटने से पलट गई। उसमें सवार एक किशोर की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां से सभी को फर्रुखाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अलीगंज अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे थाना क्षेत्र के पलरा निवासी कुछ लोग एक कार में सवार होकर जा रहे थे। परिवार के ही चंद्रवीर की पुत्री डॉली की विदा कराने उसकी ससुराल नगला बोहवन, कायमगंज जिला फर्रुखाबाद जा रहे थे। तभी रास्ते में नवाबगंज मार्ग पर नगला वल्लभ के पास अचानक कार का टायर फट गया। जिससे बेकाबू होकर कार सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

कार पलटते ही उसमें बैठे हुए लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने अरुण (13) निवासी पलरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं 9 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। गौतम निवासी अगौनापुर, विक्रम निवासी बड़ाहार थाना बेवर जिला मैनपुरी, बबली, आशिक, आर्यन, आरुष, अभी, निशा और देव सभी निवासी पलरा गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें