मिरहची में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखती पुलिस व भीड़।
- फोटो : ETAH
मिरहची। शादी समारोह से लौट रहे व्यापारी की कार ट्रक के अचानक रुकने से उससे पीछे से भिड़ गई। जिससे व्यापारी और परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एटा में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कस्बा मिरहची निवासी अतुल सोनी शुक्रवार को आगरा में एक शादी समारोह में गए थे। साथ में पत्नी पूजा सोनी, पुत्री गौरी व वैष्णवी, पुत्र दिव्य और मां भी थीं। शनिवार को अपनी कार से घर के लिए वापस लौट रहे थे।
करीब डेढ़ किलोमीटर पहले नगला नथा के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे अतुल की कार ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में सभी घायलों को आसपास के लोगों ने बाहर निकलवाया। पुलिस भी वहां पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।