फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वागत द्वार के खंभे से टकराई कार, फर्रुखाबाद के 7 लोग घायल

Sun, 11 Feb 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में रविवार सुबह एक कार स्वागत द्वार के खंभे से टकरा गई। कार में बैठे फर्रुखाबाद के एक परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी लोग बालक का मुंडन संस्कार कराने फिरोजाबाद स्थित जखैया माता मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 7 बजे एसएस रिसोर्ट के पास लगे नगर पालिका के स्वागत द्वार के खंभे में कार टकराने से हुआ। घायल लोगों के परिजन ने बताया कि 11 वर्षीय ओम नारायण पुत्र कमल प्रताप निवासी सैदबाड़ा थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद का मुंडन कराने के लिए फिरोजाबाद जनपद स्थित जखैया माता मंदिर जा रहे थे। यह खुशी का मौका था और महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। रास्ते में चालक को झपकी आ गई और कार खंभे में जा टकराई। हादसे के बाद चीत्कार मच गया। मॉर्निग वाॅक कर रहे लोग और राहगीर दौड़कर कार के पास पहुंचे।
किसी तरह कार में फंसे घायल रघुवीर, उनकी पत्नी उर्मिला, पुत्रवधू आरती पत्नी कमल प्रताप, ओम नारायण, सनोज और इसकी पत्नी शिल्पी, रामशंकर को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाकर भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक शिवकुमार ने बताया की सात लोग घायल अवस्था में सीएचसी पर लाए गए थे। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद सभी लोग फर्रुखाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें