फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार ने बाइक में मारी टक्कर व्यक्ति की मौत्, पत्नी घायल

Fri, 01 Mar 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मिरहची क्षेत्र में बाइक को कार ने टक्कर मार दी। भाई की तेरहवीं में जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हुई हैं। वहीं कासगंज में बृहस्पतिवार को घायल हुए युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली कासगंज के गांव मुबारिकपुर सिकतरा निवासी 65 वर्षीय डोरीलाल राना परिवार के साथ नई बस्ती कोतवाली नगर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। जहां उनके भाई पूर्व प्रधान कालीचरन वर्मा का तेरहवीं संस्कार था। कस्बा मिरहची स्थित पेट्रोल पंप के पास लघु शंका करने के लिए बिना देखे ही बाइक मोड़ दी। पीछे से आ रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें डोरीलाल और सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने डोरीलाल को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज चल रहा है।
वहीं कासगंज जिले के अमांपुर-सहावर मार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में कोतवाली नगर के किदवई नगर निवासी अमन (22) घायल हो गया था। पिता जमील ने बताया कि शनिवार को अमन के बड़े भाई की शादी है। सभी लोग तैयारियों में लगे हुए थे। बृहस्पतिवार को अमन बाइक लेकर कहीं गया था। शाम को लौटा तो उसके कान से खून निकल रहा था। पूछने पर उसने बताया कि उसका एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें चोट लगी है। जिसके बाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। आराम न मिलने पर आगरा ले जाते समय अमन की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें