एटा। कुछ लोगों ने इंजन ऑयल तो खरीद लिया लेकिन इसके 3.50 लाख रुपये मांगने पर विक्रेता की पिटाई कर दी और हुए जान से मारने की धमकी दी। जब वह थाने पहुंचा तो वहां भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर थाना मलावन में मामला दर्ज किया गया है।
हरिशंकर निवासी नगला कमले थाना एक जनपद फिरोजाबाद ने बताया कि 3 जनवरी 2023 को विश्व बंधु निवासी ग्राम कंगरौल थाना मलावन सहित दो अन्य लोगों ने उससे 10 ड्रम लगभग 2150 लीटर इंजन ऑयल खरीदा था। जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये थी। उस समय इन लोगों ने एक सप्ताह में रुपये देने की बात कही थी। जब एक सप्ताह बाद पैसे लेने पहुंचा तो इन लोगों ने पिटाई करते हुए वहां से भगा दिया। इसके अलावा गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाने पहुंचा तो वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।