फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: गैस रिफिल करते समय कार में लगी आग, दुकान छोड़कर भाग गए व्यापारी; एक घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक

Mon, 27 Jan 2025 07:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कार में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफिल कराई जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें कई मीटर ऊंची उठने लगीं, जिसको देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर दूर भाग गए।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर में कस्बा के पहरा-कंपिल मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास रविवार को ईको कार में घरेलू सिलिंडर से गैस रिफिल करते समय आग लग गई। इससे कार जलने लगी। माैके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह कार मालिक रंजीत निवासी मोहल्ला पूर्वी जाटवान की बताई गई है। रविवार को इसमें घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफिल कराई जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें कई मीटर ऊंची उठने लगीं जिसको देख आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर दूर भाग गए। स्थानीय लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। 

वहां पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें